जंगली बादाम के प्रमुख फायदे:

सिरदर्द में आराम:
- जंगली बादाम की पत्तियों का रस नाक में 1-2 बूँद डालने या सेवन करने से सिरदर्द कम होता है।
- बादाम की गिरी को सरसों के तेल के साथ पीसकर सिर पर लगाने से भी दर्द में राहत मिलती है।
दस्त रोकने में सहायक:
- इसकी पत्तियों और छाल में टैनिन तत्व दस्त को रोकने में मदद करता है।
- पेट दर्द में जंगली बादाम के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।
गठिया के दर्द में राहत:
- जंगली बादाम की पत्तियों का पेस्ट जोड़ों पर लगाने से गठिया का दर्द कम होता है।
घाव जल्दी ठीक करता है:
- पत्तियों और छाल का पेस्ट घावों पर लगाने से वे जल्दी भरते हैं। कुष्ठ रोग में भी उपयोगी है।
बुखार में आराम:
- तने की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से बुखार में राहत मिलती है।
जंगली बादाम के उपयोगी भाग:
-
पत्तियां
-
तने की छाल
-
बीज
-
फल
उपयोग:
-
खुराक और उपयोग के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
पाया जाता है:
-
भारत के समुद्र तटीय वनों में, खासकर अंडमान और अन्य द्वीपों पर 300 मीटर तक की ऊंचाई पर।