श्रवण नक्षत्र ज्योतिष रहस्य

श्रवण नक्षत्र ज्योतिष रहस्य

श्रवण नक्षत्र ज्योतिष रहस्य

आज की हमारी चर्चा श्रवण नक्षत्र पर केंद्रित है। यह आकाश मण्डल में मौजूद बाइसवां नक्षत्र है जो २८० डिग्री से लेकर २९३.२० डिग्री तक गति करता है। इस नक्षत्र को विष्णु, श्रुति भी कहा जाता है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र, नक्षत्र देवता विष्णु और राशि स्वामी शनि हैं। यदि आपके कोई सवाल हैं अथवा आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। आपके प्रश्नों के यथा संभव समाधान के लिए हम वचन बद्ध हैं।

श्रवण नक्षत्र वैदिक ज्योतिष में

श्रवण नक्षत्र आकाश मण्डल में मौजूद तीन तारों से बनी हुई आकृति है। वैदिक काल मे यह गरुड़ के रूप में पहचाना जाता था। वर्तमान में तीन पग का द्योतक है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं और यह नक्षत्र मकर राशि में १० डिग्री से २३.२० डिग्री तक गति करता है। इस नक्षत्र के देवता विष्णु हैं। श्रवण नक्षत्र के जातकों के जीवन पर चंद्र व्शनिदेव का प्रत्यक्ष प्रभाव देखा जा सकता है।

            नक्षत्र स्वामी : चंद्रदेव

            नक्षत्र देव : विष्णु

            राशि स्वामी : शनि

            पुरुषार्थ : अर्थ

            विंशोत्तरी दशा स्वामी : चंद्रदेव

            चरण अक्षर : खी, खु, खे, खो

            वर्ण : मलेच्छ ( शूद्र )

            गण : देवता

            योनि : वानर ( Female Monkey )

            नाड़ी : अन्त्य

            पक्षी : सारस

            तत्व : वायु

            प्रथम चरण : मंगल

            द्वितीय चरण : शुक्र

            तृतीय चरण : बुद्ध

            चतुर्थ चरण : चंद्र

            वृक्ष : आरक, आक, गूलर, सत्यानाशी

            बीजमंत्र : ॐमं

श्रवण नक्षत्र जातक की कुछ विशेषताएं व्जीवन

श्रवण नक्षत्र के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप मीठी बोली बोलते हैं जिसके फल स्वरूप आपके आसपास के लोगों को आपसे सकारात्मक ऊर्जा ही प्राप्त होती है। आप प्रचुर मात्रा में इमोशनल होते हैं, दया की भावना भी आपके अंदर भरपूर होती है। आप बड़े बूढ़ों, गुरुओं का मान रखने वाले और परमात्मा के प्रति समर्पित होते हैं। श्रवण नक्षत्र के देवता आपको एक साथ कई काम निपटाने में दक्षता प्रदान करते हैं और शनिदेव राशि स्वामी हैं जो दर्शाते हैं की आप परिश्रम से नहीं घबराते। आप में दूसरों के मन को भांप लेने की क्षमता होती है। आपकी योनि वानर और नक्षत्र स्वामी चंद्र स्वभाव से आपको चंचलता प्रदान करते हैं। आप में बदले की भावना भी कूटकूट कर भरी होती है। आप माने या न माने लेकिन बातों को बढ़ा चढ़ाकर कहना, हवाई किले बनाना जिसका वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं होता और दिखावा करना आप के व्यक्तित्व में जुड़ा होता है। आप बहुत अच्छे डांसर अथवा आर्टिस्ट हो सकते हैं।

श्रवण नक्षत्र के जातक/ जातिका की मैरिडलाइफ

अधिकांशत या आपकी मैरिड लाइफ अच्छी होती है। आपको सही जीवन साथी प्राप्त होता है। आपकी संतान भी आपका मान रखने वाली होती है। ज्यादा बोलना और दिखावा करना श्रवण नक्षत्र की जातिकाओं की मैरिड लाइफ में प्रोब्लेमैटिक होता है।

श्रवण नक्षत्र जातक का स्वास्थ्य

श्रवण नक्षत्र के जातकों को बीमारियों से सावधान रहने की बहुत आवश्यकता होती है। मुख्यत या त्वचा सम्बन्धी रोग और तपेदिक ( टी.बी) हो सकती है। इसके अतिरिक्त पेट व्घुटनों से सम्बंधित रोग होने की संभावना बनती है। रोजाना बीज मन्त्र का १०८ बार उच्चारण करें आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता में वृद्धि होती है, मानसिक तनाव दूर होता है, सफलता मिलने में सहायता प्राप्त होती है। नक्षत्र से सम्बंधित पेड़ से निर्मित औषधि रोगों को दूर करने में बहुत अधिक सहायक होती है।

श्रवण नक्षत्र जातक शिक्षा व्व्यवसाय

इस नक्षत्र के जातक की कल्पना शक्ति व्श्रवण शक्ति बहुत अच्छी होती है। इनमे बेहतर कलाकार होने के गुण प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। ये बहुत अच्छे नर्तक, अभिनेता हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, तेल, पेट्रोलियम अथवा भूमि से सम्बं धित व्यवसाय भी कर सकते हैं।