बुध का वृश्चिक राशि में गोचर (06 दिसंबर 2025)

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर (06 दिसंबर 2025)

06 दिसंबर 2025 की रात 8 बजकर 34 मिनट पर बुध देव राहु-केतु की गहनता वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश हुआ हैं। बुध का यह गोचर कई शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोजन सक्रिय करेगा। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग प्रभाव में आएगा, जो बुद्धि, प्रशासनिक क्षमता, तर्कशक्ति और प्रसिद्धि देने वाला योग माना गया है। इसी अवधि में शुक्र भी वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे, जिसके कारण लक्ष्मी नारायण योग प्रबल होकर धन, समृद्धि और विलासिता में वृद्धि के संकेत देता है।

लक्ष्मी नारायण योग अचानक लाभ, उच्च कोटि के संसाधनों की प्राप्ति और जीवन में स्थायी संपन्नता देने वाला माना गया है। शुक्र-बुध की यह युति कला, व्यापार, संचार, मार्केटिंग, रचनात्मकता और निर्णय क्षमता को अत्यंत मजबूत बनाती है।

इस शुभ संयोग से मेष, मिथुन, सिंह सहित कई राशियों को आर्थिक प्रगति, करियर उन्नति, सम्मान, और पारिवारिक सुख मिलेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय मानसिक उलझनें, अनावश्यक खर्च और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी ला सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वृश्चिक राशि में बुध के प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

अष्टम भाव में बुध का गोचर रहस्यमय परिस्थितियाँ और अनपेक्षित बदलाव ला सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमियाँ और मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में देरी की संभावना है। कोर्ट-कचहरी, इंवेस्टिगेशन, रिसर्च और मैनेजमेंट के लोगों के लिए यह समय भाग्योदयकारी रहेगा।
उपाय: ऑफिस में क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें, गुस्से से बचें।

वृषभ राशि

सप्तम भाव में बुध का गोचर व्यापारिक साझेदारी और रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा। पुराने विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और संयुक्त व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। संचार कौशल मजबूत होगा जिससे आप किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल कर सकेंगे।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन सामग्री दान करें।

मिथुन राशि

छठे भाव में बुध का संचरण कार्यभार बढ़ाएगा। ऑफिस में मीटिंग, रिपोर्ट और डॉक्यूमेंटेशन से जुड़े कार्य अत्यधिक रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है। शत्रु परास्त होंगे और कर्जों से राहत के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दैनिक खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय स्थिर रहेगी।
उपाय: बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशि

पंचम भाव में बुध का प्रवेश रचनात्मकता और बुद्धि-विकास के योग बढ़ाता है। स्टॉक मार्केट, मीडिया, स्पोर्ट्स और क्रिएटिव सेक्टर के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में असुरक्षा या गलतफहमियाँ पैदा न होने दें।
उपाय: प्रेम जीवन में खुलकर संवाद करें, जोखिम भरे निवेश से बचें।

सिंह राशि

चतुर्थ भाव में बुध का गोचर घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि करेगा। कार्यस्थल पर गुप्त चर्चा या महत्वपूर्ण मामलों में आपकी राय मूल्यवान होगी। प्रॉपर्टी, वाहन या घर में सुधार पर खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: रोज प्राणायाम करें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कन्या राशि

तृतीय भाव में बुध का गोचर संचार कौशल को अत्यधिक मजबूत करेगा। लेखन, पत्रकारिता, सोशल मीडिया और मार्केटिंग वालों के लिए समय सुनहरा है। छोटी यात्राएँ लाभ देंगी। भाइयों-बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: छात्रों को स्टेशनरी दान करें, व्यर्थ खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि

द्वितीय भाव में बुध का गोचर वित्तीय योजनाओं में बदलाव की मांग करेगा। आय में बढ़ोतरी होने पर भी अनावश्यक खर्च दबाव बढ़ा सकते हैं। परिवारिक माहौल शांत रहेगा लेकिन आपकी अंतर्मुखी प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
उपाय: बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें।

वृश्चिक राशि

लग्न भाव में बुध का प्रवेश आपकी संचार क्षमता और व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। बोलने का अंदाज़ लोगों को प्रभावित करेगा। पब्लिक डीलिंग, अध्यात्म और काउंसलिंग से जुड़े लोग विशेष पहचान बना सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनात्मक असुरक्षा से बचें।
उपाय: विशेषज्ञ से परामर्श लेकर पन्ना धारण करें।

धनु राशि

द्वादश भाव में बुध का गोचर एकांतप्रियता बढ़ाएगा। विदेश संपर्कों से कामकाज की संभावनाएँ बढ़ेंगी। अनावश्यक खर्च होने की आशंका है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। मानसिक रूप से शांति की आवश्यकता महसूस होगी।
उपाय: जरूरतमंद छात्रों को किताबें दान करें।

मकर राशि

एकादश भाव में बुध का गोचर लाभ, आय और नेटवर्किंग को बढ़ावा देगा। कोई बड़ा अवसर आपका इंतजार कर रहा है। दोस्तों और उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा। सोशल मीडिया और ऑनलाइन कार्य से लाभ संभव है।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ राशि

दशम भाव में बुध करियर में नयी दिशा देगा। प्रमोशन, पद वृद्धि और उच्च अधिकारियों से सराहना के संकेत हैं। बिजनेस विस्तार के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
उपाय: बुधवार को स्टेशनरी दान करें।

मीन राशि

नवम भाव में बुध का गोचर भाग्य उदय और आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
उपाय: बुजुर्गों की सेवा करें, यात्रा में संयम रखें।